बरेली: घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल जानने में जुटीं टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जनपद को कोरोना मुक्त बनाने के लिए घर-घर कोविड सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत हो चुकी है। बरेली जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सभी की सेहत का हाल पूछना शुरू कर दिया है। दो दिनों में अब तक टीमें 179496 घरों में जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाकर स्वास्थ्य विभाग को …

बरेली,अमृत विचार। जनपद को कोरोना मुक्त बनाने के लिए घर-घर कोविड सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत हो चुकी है। बरेली जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सभी की सेहत का हाल पूछना शुरू कर दिया है। दो दिनों में अब तक टीमें 179496 घरों में जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप चुकी हैं। यह मुहिम कोविड-19 के मरीज़ को चिन्हित करने और उनकी जांच व इलाज करने के लिए शुरू की गई है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जनपद में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर 1657 टीमें सर्वे कर रही हैं और 331 सुपरवाइजर उन पर नजर रख रहे हैं। पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर चिन्हित किया गया है। इसमे खांसी-बुखार के रोगियों को चिन्हित किया जा रहा है। यदि कोई गंभीर रोगी मिलता है तो उनकी कोरोना की जांच करने में देरी नहीं की जा रही है।

बताया कि यह अभियान इसलिए चलाया गया है, क्योंकि अगर कोई कोरोना से ग्रस्त है तो जल्दी ही उसकी जांच हो सके और पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसका इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। अभियान में टीम घर घर जाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे करने वाली आशा सीवियर एक्यूट रैस्पिरेटरी इंफेक्शन से ग्रसित मरीजों की तुरंत अपने प्रभारी को सूचना देंगी, इसके बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जनपद स्तर पर सूचना देंगे और उस व्यक्ति का कोरोना सैंपल कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान 5 जुलाई से शुरू किया गया था, दो दिनों में टीम 179496 घरों में जाकर 2482 ऐसे रोगियों की जांच की जो कि लंबी बीमारी से ग्रसित थे। वहीं इन घरों में 597 बुखार के रोगियों, 376 खांसी और सांस लेने में दिक्कत आने वाले 390 रोगियों के सैंपल लेकर लैब में भेजा जा चुका है।

पोलियो की तर्ज पर चलाया जा रहा अभियान
अभियान को पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया जा रहा है। अभियान के लिए माइक्रोप्लान के अनुसार जनपद में टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक सर्वेक्षण टीम में दो 2 सदस्य नियुक्त किये गये हैं। टीम द्वारा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सर्वे किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में गठित टीम में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस सर्वे में अनिवार्य रूप से भाग लेंगी। शहरी क्षेत्रों में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पोलियो अभियान, सिविल डिफेंस, एनएसएस के वॉलिंटियर भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इनका पर्यवेक्षण करेंगी

संबंधित समाचार