अयोध्या : फास्ट फूड के 20 वेंडरों को कल बांटा जाएगा ठेला व साईकिल
अमृत विचार, अयोध्या। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 2 अक्टूबर को शहर के 20 वेंडरों को ठेला और साइकिल निशुल्क वितरित की जाएगी। यह वितरण नगर निगम कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे से होगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी यामिनी रंजन ने बताया कि इसके लिए कुल 20 वेण्डरों का चयन …
अमृत विचार, अयोध्या। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 2 अक्टूबर को शहर के 20 वेंडरों को ठेला और साइकिल निशुल्क वितरित की जाएगी। यह वितरण नगर निगम कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे से होगा।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी यामिनी रंजन ने बताया कि इसके लिए कुल 20 वेण्डरों का चयन किया गया है। इनमे 12 फास्टफूड वेण्डरों को ठेला और 8 वेंडरों को साइकिल प्रदान की जाएगी। बताया गया कि जिन फास्टफूड वेण्डरों द्वारा पहली बार 10 हजार रुपए का लोन पीएम स्वनिधि योजना में लिया था
उसे चुकाकर दूसरा 20 हजार रुपए का लोन लिया है उन्हे यह ठेला और साइकिल निशुल्क वितरित किया जाएगा। बताया गया कि लखनऊ से भेजे गए ठेले और साइकिल को नगर निगम कार्यालय परिसर में ही असेंबिल्ड किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :- अयोध्या: पीएम आवास के गलत आवंटन की जांच में फंसे 3 सचिव
