बरेली: क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी समेत 29 कोरोना पॉजिटिव
बरेली,अमृत विचार। जिले में मंगलवार को 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। आईवीआरआई, ट्रूनाट और कारपोरेट लैब से मिली सैंपल की जांच रिपोर्ट में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर भी हैं। एसिम्टोमैटिक संक्रमितों को कोविड एल-1 और सिम्टोमैटिक संक्रमितों को मेडिकली आइसोलेट कराया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक आईवीआरआई से …
बरेली,अमृत विचार। जिले में मंगलवार को 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। आईवीआरआई, ट्रूनाट और कारपोरेट लैब से मिली सैंपल की जांच रिपोर्ट में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर भी हैं। एसिम्टोमैटिक संक्रमितों को कोविड एल-1 और सिम्टोमैटिक संक्रमितों को मेडिकली आइसोलेट कराया गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में 25 और कारपोरेट लैब की जांच में चार पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर, खीनी मोहल्ला आजमनगर के दो व्यक्ति, उत्सव पार्ट-2 महानगर का एक व्यक्ति, सुरेश शर्मा नगर फेज-3 एक ही परिवार चार व्यक्ति, कहरवान बिहारीपुर का एक व्यक्ति, कोतवाली आजाद नगर का एक व्यक्ति, बदायूं रोड विकासनगर का एक व्यक्ति, कांधरपुर सद्भावना कॉलोनी का एक व्यक्ति है।
इसके अलावा शास्त्रीनगर एक व्यक्ति, सिविल लाइंस स्थित लोटस अपार्टमेंट के पूर्व संक्रमित के परिवार की एक महिला, सीएचसी फरीदपुर के तीन युवक, एक रोडवेज स्टाफ, बेग कॉम्पलेक्स बहेड़ी के संक्रमित के परिवार का एक युवती और एक युवक, खगई नगर का एक युवक, बहेड़ी रामलीला ग्राउंड का एक व्यक्ति, धौराटांडा के दो बुजुर्ग, छोटी बमनपुरी का एक युवक, मुडिया नवी बक्श का एक बुजुर्ग, आईवीआरआई कैंपस का एक स्वास्थ्यकर्मी, दिबनापुर भोजीपुरा का एक व्यक्ति, बिहारीपुर का एक युवक संक्रमित मिला है।
आईवीआरआई का एक और कर्मचारी संक्रमित
मंगलवार को मिली रिपोर्ट में आईवीआरआई का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इसकी जानकारी पर कैंपस में खलबली मची हुई है। बता दें कि इससे पहले आईवीआरआई सेंट्रल ऑफिस का भी एक कर्मचारी संक्रमित मिला था, जिसके बाद ऑफिस को दो दिन तक बंद कर सैनेटाइज कराया गया था। हालांकि, इस दौरान भी सैंपल की जांच प्रक्रिया और पशुओं के इलाज आदि संबंधी अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रहीं।
292 सैंपल निगेटिव, टीम ने लिए 185 सैंपल
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को तीन सौ बेड अस्पताल में कुल 149 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। दूसरी ओर, एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी के निर्देशन में शहर के विभिन्न इलाकों में सैंपलिंग की गई। कुल 185 सैंपल लिए गए जिन्हें जांच के लिए बुधवार को आईवीआरआई भेजा जाएगा। वहीं, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई टैली रिपोर्ट में संक्रमितों के आंकड़ों में खामी मिली है। जिसकी जानकारी पर तत्काल उसे ठीक करा लिया गया है।
