हल्द्वानी: प्रियांशु, अक्षरा व मोक्ष ने बैडमिंटन में मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंट्राजोनल इंटरेक्ट खेल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को बैडमिंटन मुकाबलों का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में आरएएन, डीपीएस, चिल्ड्रन एकेडमी, सिंथिया और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग और बालिका वर्ग में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक और बालिका …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंट्राजोनल इंटरेक्ट खेल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को बैडमिंटन मुकाबलों का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में आरएएन, डीपीएस, चिल्ड्रन एकेडमी, सिंथिया और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग और बालिका वर्ग में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में आरएएन पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। अंडर-15 बालक वर्ग में प्रियांशु जोशी पहले और पार्थ बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अक्षरा और मनसीरत संधू ने पहले दो स्थान हासिल किए। अंडर-19 बालक वर्ग में मोक्ष श्रीधर प्रथम और यश शर्मा द्वितीय रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. बीसी पांडे और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन अनिल कर्नाटक, आरपी सिंह, प्रवीन्द्र रौतेला एवं अध्यक्ष श्रीष पाठक, सचिव सुनील जोशी ने विजेताओं को सम्मानित किया। अक्तूबर में फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान रमेश शर्मा, उमेश पंत, नमिता जोशी, अनंत, नीर शर्मा, राहुल जोशी, सिद्धार्थ बिष्ट, हिमांशु लटवाल, देवेंद्र सिंह अधिकारी, महिपाल थापा, भुवन पांडे आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार