एक युद्ध कचरे के विरुद्ध : कूड़े की सहायता में दिखी सृजनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कन्नौज। ‘कचरा’ यानी अनुपयोगी। इससे कुछ बनाया भी जा सकता है, यह सोचा बच्चों ने। स्थानीय एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में नगर पालिका की तरफ से एक युद्ध कचरे के विरुद्ध के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें विजेता …

अमृत विचार, कन्नौज। ‘कचरा’ यानी अनुपयोगी। इससे कुछ बनाया भी जा सकता है, यह सोचा बच्चों ने। स्थानीय एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में नगर पालिका की तरफ से एक युद्ध कचरे के विरुद्ध के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें विजेता छात्राओं को ईओ ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

शुक्रवार को कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने खाली माचिस की डिब्बियों, पालीथिन, नारियल के छिलके, मूंगफली के छिलके, जूते के डिब्बे, पुराने अखबार, निमंत्रण पत्र, थर्माकोल, प्लास्टिक बोतल और मिट्टी से विभिन्न उपयोगी चीजें बनाईं। यह वह सामग्री है जिसे हम अक्सर फेंक देते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका कन्नौज की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बच्चों को संबोधित कर प्लास्टिक के नुकसान, गीले व सूखे कचरे को अलग रखने के साथ स्वच्छता के प्रति उनकी भी जिम्मेदारी के विषय में बताया। इसके बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं छात्राओं क्रमश: सोनल राठौर, आस्था, नाबिया को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्या रीना कनौजिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-  हरदोई: स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर हुई लूट, कूड़ेदानों की खरीद में लाखों का घोटाला

संबंधित समाचार