आज का राशिफल: 08 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। निवेश करने के लिए शुभ है। आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। वृष- आप आज किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। आपका अपने जीवन साथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए …

मेष- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। निवेश करने के लिए शुभ है। आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

वृष- आप आज किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। आपका अपने जीवन साथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

मिथुन- आज काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क- अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

सिंह- आज अपने मन की बात किसी अन्य के साथ साझा न करें, धोखा खा सकते हैं। उधार धन या वस्तु न लें, किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

कन्या- आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह दिन सामान्य रहेगा। निवेश करना चाहते हैं तो दिन श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला- संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

वृश्चिक- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। मिले। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

मकर- आज आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। धन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

मीन- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें।