चित्रकूट: सांसद ने किया हर घर नल योजना का शुभारंभ, 613 परिवारों को मिलेगा लाभ
चित्रकूट, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले के सुरसेन गांव के लगभग 613 परिवारों को शुद्ध जल का तोहफा मिला है। सांसद आरके सिंह पटेल ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का शुभारंभ किया। टोंटी खोलने से नलों से शुद्ध जल निकला तो लोगों की खुशी देखते …
चित्रकूट, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले के सुरसेन गांव के लगभग 613 परिवारों को शुद्ध जल का तोहफा मिला है। सांसद आरके सिंह पटेल ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का शुभारंभ किया। टोंटी खोलने से नलों से शुद्ध जल निकला तो लोगों की खुशी देखते ही बनी।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना के तहत शारदीय नवरात्र के अवसर पर सुरसेन के लगभग पांच हजार लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। इस मौके पर गांव में पानी की टंकी के पास हर घर जल उत्सव मना। घरों में जश्न जैसा माहौल था। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत चिह्नित सुरसेन गांव में महिलाओं को सरकारी हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता था। काफी मशक्कत के बाद भी शुद्ध पानी नहीं मिलता था। पूरे-पूरे दिन पानी का जुगाड़ करना पड़ता था। सरकार की जल जीवन मिशन की योजना ने लोगों को इस दिक्कत से निजात दिलाई है।
सांसद ने गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल का महत्व बताया और जल संचयन के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने अपील की कि नल के पास स्वच्छता बनाए रखें और गांव में भी गंदगी न फैलाएं। इस मौके पर जल निगम की ओर से ग्राम प्रधान सुभाष मिश्र को हर घर जल गांव का प्रमाणपत्र सौंपा गया। गांव की पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, एसडीएम राजापुर प्रमोद झा, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: वोविनाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश को मिले 36 पदक
