कन्नौज : महिला की मौत, ससुरालियों ने अंतिम संस्कार रोका
अमृत विचार, कन्नौज। महीनों उपचार के बाद बीमारी से महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने अंतिम संस्कार करने जा रहे ससुरालीयों को गंगा तट पर पुलिस ले जाकर रोक लिया। परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाय। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। …
अमृत विचार, कन्नौज। महीनों उपचार के बाद बीमारी से महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने अंतिम संस्कार करने जा रहे ससुरालीयों को गंगा तट पर पुलिस ले जाकर रोक लिया। परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाय। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। मामले में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ठठिया थाना क्षेत्रके गांव लालशाहपुर्वा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू की 23 वर्षीय पत्नी आरती कई माह से बीमार थी। पति समेत अन्य परिजन उसका इलाज करा रहे थे। मेडिकल कालेज से लेकर कानपुर के कई निजी अस्पतालों में उपचार कराया पर लाभ नहीं हुआ।
दो दिन पहले कानपुर के निजी अस्पताल से महिला को यह कहते हुए घर भेजा गया कि अब यह ठीक नहीं होंगी। परिजन घर पहुंचे और गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला के मायके मौत की सूचना दी। इंतजार के बाद जब मायके पक्ष से कोईनहीं पहुंचा तो परिजन शव लेकर महादेवी गंगा तट पहुंचे।
इसी बीच ससुरालीजन ठठिया पुलिस के साथ गंगा तट पर पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार से करने से पति समेत अन्य परिजनों को मना कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यहां नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण बीमारी से मौत होना बताया जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।
यह भी पढ़ें :- अयोध्या : महिला की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ कर स्टाफ पर हुए हमलावर
