हरदोई : अभ्रदता से नाराज स्वास्थकर्मियों ने ठप की सेवाएं
अमृत विचार, हरदोई। गोली लगने से ज़ख्मी युवक को सीएचसी पिहानी लाया जा रहा था,उसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। लेकिन भीड़ के साथ उसके घर वाले उसे ले कर सीएचसी पहुंचें। जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां सिर्फ हंगामा ही नहीं किया, बल्कि वहां जो भी सामने आया, …
अमृत विचार, हरदोई। गोली लगने से ज़ख्मी युवक को सीएचसी पिहानी लाया जा रहा था,उसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। लेकिन भीड़ के साथ उसके घर वाले उसे ले कर सीएचसी पहुंचें। जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां सिर्फ हंगामा ही नहीं किया, बल्कि वहां जो भी सामने आया, यहां तक की डाक्टरों तक से सीधे गाली-गलौज की। इसी से खफा हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मान-मनौव्वल का सिलसिला जारी था।
बताते चलें कि पिहानी कोतवाली के बूढा गांव निवासी रमेश सिंह गुरुवार की देर शाम बाइक से अपने खेत पर गया हुआ था। इसी बीच उसे बदमाशों ने गोली मार दी थी। रमेश को ज़ख्मी हालत में सीएचसी लाया जा रहा था।इसी बीच उसकी मौत हो गई।
वारदात की खबर सुनते ही रमेश के घर वालों के इकट्ठा हुई भीड़ भी सीएचसी पहुंच गई। भीड़ ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिर्फ हंगामा ही नहीं किया, बल्कि वहां जो भी सामने आया, उससे गाली-गलौज की। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यहां तक बताया गया था कि उस वक्त भीड़ में शामिल लोग कमरों में घुस-घुस कर वहां डाक्टरों को ढूंढ रहे थे,ताकि उनके साथ मारपीट कर सकें।
स्वास्थ्य कर्मियों में श्रवण कुमार, वीरेंद्र, देवेन्द्र, नितीश, शिवानी,पारुल, लक्ष्मी मिश्रा व अपूर्व का कहना था कि वहां भीड़ ने जो किया, उससे हर कोई खफा हैं। सभी ने एक साथ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों के इस कदम का पता होते ही सीएमओ डा.आरपी तिवारी सीएचसी पहुंचें। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। सीएचसी प्रभारी डा.जितेन्द्र श्रीवास्तव भी नाराज़ स्वास्थ्य कर्मियों को मनाने में जुटे रहे। वही एसएचओ पिहानी वेणीमाधव त्रिपाठी ने भी भरोसा दिलाया कि सभी के साथ न्याय किया जाएगा। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका गुस्सा कम नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें :- सुल्तानपुर: विधायक के निरीक्षण में पीएचसी ढेमा पर शराब पीते मिले स्वास्थ्य कर्मी
