लखनऊ: यूपी को मिला स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2020 का आयोजन शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्मकारों का अपने राज्य में स्वागत करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उत्तर प्रदेश को विशेष उल्लेख प्रमाण-पत्र (स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट) मिला है। इसके तहत उप्र. को सर्वाधिक …

लखनऊ, अमृत विचार। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2020 का आयोजन शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्मकारों का अपने राज्य में स्वागत करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उत्तर प्रदेश को विशेष उल्लेख प्रमाण-पत्र (स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट) मिला है। इसके तहत उप्र. को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य करार दिया गया है। यह पुरस्कार उप्र. की तरफ से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्राप्त किया।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है। राज्य में फिल्म सिटी का विकास किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि उप्र. फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक बेहतरीन डेस्टीनेशन है। फिल्म उद्योग के लिए बनी नीति में निर्माताओं को विभिन्न सुविधाएं देने की व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: सीएम योगी ने दिए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट गठित करने के निर्देश

संबंधित समाचार