बरेली: मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बांटी एंटी लार्वा के छिड़काव की मशीन, बाइक रैली निकाली
बरेली, अमृत विचार। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी से शहर को बचाने के लिए सभी वार्ड के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव की मशीन कर्मचारियों को वितरित की गई। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने संयुक्त रूप से वितरण किया। इसके बाद स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर …
बरेली, अमृत विचार। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी से शहर को बचाने के लिए सभी वार्ड के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव की मशीन कर्मचारियों को वितरित की गई। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने संयुक्त रूप से वितरण किया। इसके बाद स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मेयर ने कहा कि पुराने टायर, कूलर में जमा पानी को हटा दें। ठहरे हुए पानी में मच्छर पनपते हैं और यही बीमारी का कारण बनते हैं। मशीन वितरण के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने स्वच्छता बाइक रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई नगर निगम में समाप्त हुई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: पहली पत्नी को घर से निकालकर किया दूसरा निकाह, रिपोर्ट दर्ज
