यात्रीगण कृपया ध्यान दें! NEC से Dwarka तक कल दोपहर 2 बजे तक नहीं चलेंगी सीधी Metro

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। Delhi Metro Rail Corporation (डीएमआरस) ने कहा है कि यमुना बैंक और अक्षरधाम स्टेशन के बीच मरम्मत के काम के चलते रविवार (2 अक्टूबर) को दोपहर 2 बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉ़निक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 तक सीधी मेट्रो ट्रेनें नहीं चलेंगी। डीएमआरसी ने बताया, द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से …

नई दिल्ली। Delhi Metro Rail Corporation (डीएमआरस) ने कहा है कि यमुना बैंक और अक्षरधाम स्टेशन के बीच मरम्मत के काम के चलते रविवार (2 अक्टूबर) को दोपहर 2 बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉ़निक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 तक सीधी मेट्रो ट्रेनें नहीं चलेंगी। डीएमआरसी ने बताया, द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक 2 लूप में सेवाएं जारी रहेंगी।

डीएमआरसी (DMRC) ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉरिडोर (Corridor) के एक हिस्से पर प्लान्ड मेंटनेंस वर्क (Maintenance Work) के चलते ब्लू लाइन रूट पर दिल्ली मेट्रो ट्रेनों के संचालन में 2 अक्टूबर को पहली हाफ में कटौती की जाएगी। दिल्ली मेट्रों की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर (Dwarka Sec 21) को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (Noida Electronic City) से जोड़ती है।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर लिखा, ब्लू लाइन यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (एनईसी)/वैशाली) पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्शन के बीच निर्धारित ट्रैक मेंटनेंस कार्य करने के लिए 2 अक्टूबर 2022 (रविवार) की सुबह ट्रेन सेवाओं को बाधित किया जाएगा।

बता दें दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन काफी व्यस्त रहती है यह दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक है, इसके अलावा इसी लाइन के यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली के लिए भी मेट्रो ट्रेन चलती है।

डीएमआरसी ने कहा कि नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 के लिए ट्रेन सेवाएं दो लूपों में चलाई जाएंगी। जिसमें पहला लूप द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक के लिए रहेगा और दूसरे लूप में और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए दूसरे लूप में नियमित सेवाएं रहेंगी। इस लाइन के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए यात्रियों को यमुना बैंक में ट्रेन बदलनी होगी। द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली के लिए ट्रेन सेवाएं रविवार के समय के अनुसार नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। फिर अगले दिन से ट्रेनों का अपने नियमित समय के अनुसार संचालन होगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Metro और बसों का परिचालन 100 फीसद सीट क्षमता से करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

 

संबंधित समाचार