रायबरेली: दो घरों में घुसकर चोरों ने पार किया लाखों का सामान
रायबरेली। शुक्रवार की रात क्षेत्र के एक गांव के दो घरों में चोरों ने घुसकर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दोनो घरों से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी उठा ले गए हैं। पीड़ितों ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रमई कला पुर …
रायबरेली। शुक्रवार की रात क्षेत्र के एक गांव के दो घरों में चोरों ने घुसकर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दोनो घरों से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी उठा ले गए हैं। पीड़ितों ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रमई कला पुर में हुई है। गांव के निवासी नीरज कुमार के घर की छत के माध्यम से चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने उनके घर के कमरों को खंगाला और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ डाला है।
जिसमे रखे हुए 54 हजार रुपए नगद, एक जोड़ी सोने की बाला, एक जोड़ी चांदी की पायल और छह चांदी की चूड़ी चोर उठा ले गए है। चोरी गए कुल सामान और नगदी मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपए की बताई जा रही है। यही नहीं चोरों ने गांव के राम अवतार के घर की पिछली दीवार में भी नकब लगा दिया है। और उनके घर से एक हजार रुपए नगद, सोने की लाकेट, दो सोने के फूल, चांदी की अंगूठी , करधनी, दो जोड़ी तोडिया और एक जोड़ी सोने का बाला उठा ले गए है।
जिसकी कुल कीमत करीब दो लाख रूपए की बताई जा रही है। दोनों घटनाओं की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई जब परिजन सोकर उठे। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: गोदाम में आग से लाखों का डिस्पोजल सामान खाक
