Video: गोलगप्पे देख ललचाया जी, फिर हचक्क के लिए गायों की इस मां बेटी की जोड़ी ने चटखारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोलगप्पे खाना किसी पसंद नहीं है। दूर से देख हर कोई बिना खाए ही चटकारे लेना शुरू कर देता है। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चटकारे लेते हुए कोई इंसान नहीं दो गाय दिख रहीं हैं। गोलपप्पे वाला भी गाय और उसकी बेटी को गोलगप्पे बड़े ही शोक से खिला रहा है। …

गोलगप्पे खाना किसी पसंद नहीं है। दूर से देख हर कोई बिना खाए ही चटकारे लेना शुरू कर देता है। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चटकारे लेते हुए कोई इंसान नहीं दो गाय दिख रहीं हैं। गोलपप्पे वाला भी गाय और उसकी बेटी को गोलगप्पे बड़े ही शोक से खिला रहा है।

ट्विटर पर झारखंड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने गो माता का ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो चटखारे ले लेकर अपने बछड़े के साथ गोलगप्पे के मज़े उड़ाती नजर आई। सोशल मीडिया पर चटकीले स्वाद की शौकीन मां बेटी गाय का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो को 1.79 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो लखनऊ का है। जहां एक ठेलेवाला इन दोनों को एक-एककर गोलगप्पे बना-बनाकर खिलाता दिखाई दे रहा है। और चटखारे ले-लेकर गाय बछड़े को पानीपुरी का मजा उड़ाते देख लोग भी आनंदित हो रहे थे। वीडियो पर अधिकारी ने कैप्शन भी क्या खूब लिखा है- मां-बेटी साथ हों और गोलगप्पे की दुकान हो.. फिर कहना ही क्या।

यह भी पढ़ें-  Black Cocaine: मार्केट में आया नया काला ड्रग, कुत्ते भी सूंघकर कन्फ्यूज हो जाते हैं!

संबंधित समाचार