बरेली: पिता को फांसी पर लटका देख दंग रह गई बेटी, पत्नी से रह रहा था अलग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपनी पत्नी से अलग रह रहे युवक ने आज संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी लगा ली। जब उसकी बेटी वहां पहुंची तो पिता को फांसी पर लटका देखकर दंग रह गई। तुरंत ही इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

बरेली, अमृत विचार। अपनी पत्नी से अलग रह रहे युवक ने आज संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी लगा ली। जब उसकी बेटी वहां पहुंची तो पिता को फांसी पर लटका देखकर दंग रह गई। तुरंत ही इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर किसान एकता संघ ने दिया डीएम को ज्ञापन

चौपुला पीलीकोठी में रहने वाले स्वर्गीय कल्याण सिंह का बेटा अनुज(40) बीडीए कॉलोनी इंदिरापुरम करगैना में रहता था। शराब पीने के कारण उसकी पत्नी व उसके बच्चे उसके साथ में नहीं रहते थे। आज उसकी बेटी रिद्धि अपने पिता के पास गई तो वह देख दंग रह गई। उसके पिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके थे।

बेटी ने तुरंत ही इसकी जानकारी अपनी मां सुनीता को दी। घटना का पता लगते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अनुज शराब पीने का आदी था। जिस कारण उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों और बेटे को साथ लेकर अलग रह रही थी और पुलिस मॉडर्न स्कूल में पढ़ा कर गुजारा कर रही थी। आज भी वह बच्चों को पढ़ाने स्कूल गई थी। पति की मौत पर सुनीता पाल का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जंक्शन पर आरपीएफ सिपाहियों द्वारा अवैध रूप से ठेले लगवाने का आरोप, Video Viral

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा