बांदा: कमिश्नर ने वृद्धजनों का सम्मान कर मनाया अपना जन्मदिन
बांदा, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के सम्मान में आज वृद्धाश्रम और मंडपम मैरिज हॉल में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वरिष्ठ रत्न सम्मान समारोह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। सम्मानित बुजुर्गों में प्रख्यात समाजसेवी डॉ.भारतेंदु प्रकाश शामिल हैं। वृद्ध जन समारोह कार्यक्रम में विधायक …
बांदा, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के सम्मान में आज वृद्धाश्रम और मंडपम मैरिज हॉल में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वरिष्ठ रत्न सम्मान समारोह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। सम्मानित बुजुर्गों में प्रख्यात समाजसेवी डॉ.भारतेंदु प्रकाश शामिल हैं।
वृद्ध जन समारोह कार्यक्रम में विधायक सदर एवं मंडलायुक्त तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें शॉल एवं वस्त्र भेंटकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अपने वृद्धजनों एवं माता पिता जो देवता तुल्य हैं उनका सम्मान करना आवश्यक है।
मंडलायुक्त आरपी सिंह ने आज अपना जन्मदिवस भी वृद्धजनों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज वृद्धजनों के सम्मान का दिवस है। कहा कि पहले संयुक्त परिवार थे। आस-पड़ोस के लोगों को भी एक परिवार के रूप में माना जाता था, लेकिन आधुनिककरण के कारण परिवार बिखर रहे हैं और एकल परिवार हो रहे हैं, जिससे कि बड़े बुजुर्गों एवं एकदूसरे के प्रति आदर व सम्मान में कमी हो रही है।
डीआईजी विपिन मिश्रा ने कहा कि संयुक्त परिवार ही बेहतर परिवार होता है, जिसमें विभिन्न संबंध होते हैं। संयुक्त परिवार टूटकर एकल परिवार हो रहे हैं। एकल परिवार होने से संबंधों में कमी आती जा रही है और वृद्धजनों एवं माता पिता के प्रति सम्मान में कमी भी हो रही है जो कि एक चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: सहायता शिविर में 283 दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण
