डिप्टी सीएम बोले : डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर देहात। गरीबों को छेड़ेंगे नहीं और माफियाओं को छोडेंगे नहीं। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने भष्ट्राचार पर लगाम लगाई है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजपुर ब्लाक के रमऊ गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए …

अमृत विचार, कानपुर देहात। गरीबों को छेड़ेंगे नहीं और माफियाओं को छोडेंगे नहीं। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने भष्ट्राचार पर लगाम लगाई है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजपुर ब्लाक के रमऊ गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने आवास, शौचालय व मनरेगा के तहत विकास कार्यों की झड़ी लगाई है। प्रधानमंत्री जन कल्याण अन्न योजना के तहत परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो निशुल्क राशन दिया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में औषधि, योगा पार्क, अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कराया है।

उन्होंने समूह की महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गैर भाजपा सरकार में प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी और भष्ट्राचार का बोलबाला था। भाजपा सरकार ने भष्ट्राचार मिटाया है। सरकारी स्कूल में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में सीधे 1200 भेजने का काम किया है।

उन्होंने भष्ट्राचार पर तंज कसते हुए कहा कि न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने प्राइमरी स्कूल के सौरभ व श्रषभ को यूनीफॉर्म देकर सम्मानित किया। वहीं गांव की सुदामा व शांति को आयुष्मान कार्ड दिए। दिव्यांग शिवांगी कश्यप को ट्राई साइकिल सौंपी। जबकि प्रधानमंत्री कुशल योजना के तहत शिवसागर सिंह को सोलर भेट किया।

कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक एवं सूचना राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति, सीडीओ सौम्या पांडेय, पूर्व विधायक विनोद कटियार, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके बाद डिप्टी सीएम ने माती माती पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की।

देहाती मार्ट के स्टालों से डिप्टी सीएम ने की खरीदारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रमऊ गांव में 50 लाख से अधिक कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में बनाए गए अमृत सरोवर, मनरेगा पार्क, देहाती मार्ट का लोकार्पण किया। साथ ही जलजीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी टंकी का शिलान्यास किया।

डिप्टी सीएम ने देहाती मार्ट में लगे स्टालों में खरीददारी की। महिला स्वंय समूह के लगाए गए स्टाल में भुने चने की खरीदारी की। शांती महिला स्वयं सहयता की सदस्य पूनम को 500 रुपये देकर पुरुस्कृत किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर गांव की आमना बेगम को उपहार देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, कहा- भाजपा कार्यकर्ता की बात न सुनने वाले अधिकारी नपेंगे

संबंधित समाचार