बरेली: डीएम ने कहा- ईद मिलादुन्नबी एवं वाल्मीकि जयंती पर न डालें नई परंपरा

बरेली: डीएम ने कहा- ईद मिलादुन्नबी एवं वाल्मीकि जयंती पर न डालें नई परंपरा

बरेली, अमृत विचार। ईद मिलादुन्नबी एवं वाल्मीकि जयंती एक ही दिन होने से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी एवं वाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर को हैं। इसमें दोनों समुदाय के जुलूस में बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं। जिसमें …

बरेली, अमृत विचार। ईद मिलादुन्नबी एवं वाल्मीकि जयंती एक ही दिन होने से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी एवं वाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर को हैं। इसमें दोनों समुदाय के जुलूस में बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं। जिसमें सतर्कता बरतने की जरूरत है। दोनों ही पर्वों पर कोई नई परंपरा न डाली जाए।

झांकियां शांतिपूर्ण ढंग से निकालें। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों धर्मों के लोगों का जुलूस का एक ही समय में न हो, इसके लिए वाल्मीकि समुदाय के लोग अपना कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 3 बजे तक और ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 3 बजे केे बाद निकालें। जिलाधिकारी ने कहा कि बरेली में हमेशा उत्सव शांतिपूर्ण तरीके होते रहे हैं। सभी मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन रास्तों पर ईद मिलादुन्नबी व वाल्मीकि जयंती के जुलूस निकलते हैं उन जगहों का निरीक्षण पहले ही कर लें। सभी आयोजकों को निर्देश दिए कि वॉलिंटियर्स की सूची तैयार कर उपलब्ध करा दें।

अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि पर्व से पहले सड़कों की मरम्मत करा लें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि सारे जुलूस किस रास्ते आएंगे और किस रास्ते से जाएंगे। दोनों समुदाय के लोग इसकी सूची उपलब्ध करा दें। उसी के अनुसार पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्र की सूची उपलब्ध कराएं।

इससे सुरक्षा प्रदान करने में आसानी होगी। अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पांडे, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, एसपी यातायात राम मोहन सिंह, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा प्रतिनिधि मंडल में मुफ्ती सलीम साहब, परवेज नूरी, शाहिद नूरी, शान (मेडिकल) औरंगजेब नूरी, ताहिर अल्वी, अजमल नूरी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने पर 38 व्यापारियों पर 75.50 लाख का जुर्माना