बरेली: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि, देखें Video
बरेली, अमृत विचार। शहर में आज दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सरकारी गैरसरकारी संस्थाओं व स्कूल और कॉलेज में दोनों ही पुण्य आत्मा को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बरेली पुलिस लाइन में एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया समेत …
बरेली, अमृत विचार। शहर में आज दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सरकारी गैरसरकारी संस्थाओं व स्कूल और कॉलेज में दोनों ही पुण्य आत्मा को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बरेली पुलिस लाइन में एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।
इस मौके पर एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि देश को महात्मा गांधी ने आजाद कराया तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश हित में अपना सर्वांगीण योगदान दिया। आज बहुत ही हर्ष का विषय है। हम एक साथ दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं। हमें इनके बताए मार्ग पर चलकर देश हित में कार्य करना है।

श्याम स्वरूप इंटर कॉलेज में मनाई गयी जयंती
वहीं, सीबीगंज के श्याम स्वरूप इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, सुपीरियर इंडस्ट्रीज के एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा, सहायक आबकारी आयुक्त श्रीराम पांडेय, आबकारी निरीक्षक रशीदा बेगम, लिपिक मनोज कुमार ने छात्रों को नशीले पदार्थ, ड्रग्स, धूम्रपान से दूर रहने एवं उसका सेवन ना करने की शपथ दिलाई।
ये भी पढ़ें : PM Modi और राष्ट्रपति मुर्मू ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
