रफ्तार की मार: सीतापुर में टैंकर और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल
सीतापुर। शनिवार देर रात ज़िले की बिसवां शुगर मिल से अल्कोहल लेकर बहराइच जा रहा टैंकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर टैंकर पलटने से आग लग गई। आग की लपटों में टैंकर और ट्रैक्टर ट्रॉली कुल चार लोग आ गए। मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों …
सीतापुर। शनिवार देर रात ज़िले की बिसवां शुगर मिल से अल्कोहल लेकर बहराइच जा रहा टैंकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर टैंकर पलटने से आग लग गई। आग की लपटों में टैंकर और ट्रैक्टर ट्रॉली कुल चार लोग आ गए। मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी ने मौका मुआयना करते हुए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
शनिवार देर रात जिले के बिसवां कस्बे में स्थित शुगर मिल से टैंकर चालक आकाश मिश्रा खलासी पप्पू मिश्रा के साथ अल्कोहल लेकर बहराइच जा रहा था। देर रात वाहन थानगांव इलाके में पहुंचा। इसी दौरान सामने से धान भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। बताते हैं कि वाहन की रफ्तार तेज थी, इसलिए वह अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया।
भिड़ंत होते ही टैंकर पलट गया और अल्कोहल टैंकर से निकलने लगा। इसी के बाद उसमें आग लग गई। आग की भीषण लपटों की चपेट में ट्रैक्टर ट्रॉली भी आ गई। तेज़ लपटों की चपेट में आकर वाहन चालक आकाश मिश्रा और खलासी पप्पू मिश्रा की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दो ग्रामीण भी घायल और झुलस गए। खबर पाकर पहले इलाका पुलिस पहुंची और फिर आसपास थानों की पुलिस मौके पर आ गई।
दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर खबर पाकर डीएम अनुज सिंह एसपी घुले सुशील चंद्रभान के साथ मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों को निर्देश दिये। सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद का कहना है कि हादसा किन किन कारणों से हुआ है, इसको लेकर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर हादसा : कोरथा गांव पहुंचे 27 शव, परिवार के छह लोगों की अर्थी देख गिर पड़े सियाराम
