हमीरपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, सदमे में में पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। शनिवार देर रात भाई की ससुराल से पति के साथ इलाज कराकर लौट रही महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद …

हमीरपुर, अमृत विचार। शनिवार देर रात भाई की ससुराल से पति के साथ इलाज कराकर लौट रही महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद जालौन कैलिया गांव निवासी विनोद रैकवार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने साले राजू की ससुराल मप्र के छतरपुर जिले के परथनिया गांव में 21 वर्षीय पत्नी आरती देवी को इलाज कराने के लिए गया था। शनिवार को इलाज कराने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था।

बताया कि राठ उरई मार्ग स्थित चुरहा गांव के पास सड़क पर गड्ढा होने से उसकी पत्नी उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। एंबुलेंस से उसे सीएचसी राठ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी।

शादी के बाद से उसकी पत्नी को कोई संतान नहीं हो रही थी। जिसका इलाज कराने के लिए वह छतरपुर जिले के परथनिया गांव गया था। बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी की मौत पर पति का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: साढ हादसे की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी, डीएम विशाख जी ने दिया आदेश

संबंधित समाचार