दीपोत्सव को लेकर गर्भगृह को भव्य सजायेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में गर्भगृह को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसका शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने भगवान गणेश के चित्र पर पेंटिंग कर किया। पेंटिंग का जिम्मा अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रहे आशीष कुमार मिश्रा को सौंपा गया …

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में गर्भगृह को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसका शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने भगवान गणेश के चित्र पर पेंटिंग कर किया। पेंटिंग का जिम्मा अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रहे आशीष कुमार मिश्रा को सौंपा गया है।

कनौसा कॉन्वेंट स्कूल की सेवानिवृत्ति शिक्षिका डा. राधिका व इंटर कॉलेज की शिक्षिका डा. हेमलता शुक्ला के नेतृत्व में गर्भगृह में भारतीय लोककला, अवधी लोककला, महाराष्ट्र की वरली, बिहार की मधुबनी, राजस्थान की लघु चित्रकला पर आधारित पेंटिंग का कार्य पूरा होगा। पेंटिंग में माही, प्रिया, चंदन, मानसी, माही मौर्या, प्रिया गुप्ता, चन्दन सिंह, अक्षिता सिंह, मानसी सिंह, अक्कू शुक्ला भी अपना सहयोग देंगे।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: इस दशहरे आयोध्या से निकलेगी रामजी की सवारी

संबंधित समाचार