National Games 2022 : मीना पॉलराज का पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में कमाल, तोड़ा आठ साल पुराना रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। तमिलनाडु की रोजी मीना पॉलराज ( Rosy Meena Paulraj) ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4.20 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। तमिलनाडु की 25 वर्षीय एथलीट पॉलराज ने वी सुरेखा द्वारा 2014 में बनाया गया 4.15 मीटर का …

अहमदाबाद। तमिलनाडु की रोजी मीना पॉलराज ( Rosy Meena Paulraj) ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4.20 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।

तमिलनाडु की 25 वर्षीय एथलीट पॉलराज ने वी सुरेखा द्वारा 2014 में बनाया गया 4.15 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड शनिवार को तोड़ा। पॉलराज ने पहली बार 2022 फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। राष्ट्रीय खेलों में उनके प्रदर्शन से पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 4.00 मीटर था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। गुजरात राज्य में पहली बार राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इसका आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। देश भर के लगभग 15,000 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी 36 खेल विधाओं में भाग लेंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल बनाता है। खेल प्रतियोगिताएं छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें : IND vs SA 2nd T20 : टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी क्यों नहीं गए रोहित शर्मा? प्रैक्टिस के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस छूटने पर फैंस परेशान

संबंधित समाचार