हरदोई: बाइक की ठोकर से सड़क किनारे बैठी महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बकरी चरा रही महिला कुछ आराम करने के लिए सड़क के किनारे बैठ गई। इसी बीच उधर से निकली तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे इतनी ज़बरदस्त ठोकर मारी कि महिला की वहीं पर मौत हो गई। हादसा होता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया,इसी बीच बाइक चला रहा युवक वहां से …

हरदोई, अमृत विचार। बकरी चरा रही महिला कुछ आराम करने के लिए सड़क के किनारे बैठ गई। इसी बीच उधर से निकली तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे इतनी ज़बरदस्त ठोकर मारी कि महिला की वहीं पर मौत हो गई। हादसा होता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया,इसी बीच बाइक चला रहा युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के अहिरोरी गांव निवासी रामपाल की पत्नी राजेश्वरी शनिवार की शाम को गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। बकरियां चरते-चरते सीतापुर रोड तक पहुंच गई। राजेश्वरी भी साथ में थी। वह थक कर चूर हो चुकी थी। राजेश्वरी अहिरोरी पुल के पास सड़क के किनारे बैठ गई। इसी बीच तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे ज़ोरदार ठोकर मार दी। जिससे महिला की वहीं पर मौत हो गई। इसका पता होते ही जब मौजूद लोगों ने शोर मचाया,शोर सुनकर बाइक चला रहा युवक वहां से भाग निकला।

वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया है कि राजेश्वरी के एक बेटा रोहित है। उसका पति मेहनत-मज़दूरी करता है। इस बारे में एसएचओ टड़ियावां नित्यानंद सिंह के मुताबिक अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें-हरदोई: पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने किसान से लिया रिश्वत, निलंबित

संबंधित समाचार