बांदा : मंडल कारागार के भागे कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमृत विचार, बांदा। तकरीबन चार माह पूर्व मानसिक अस्पताल बनारस से फरार हुए मंडल कारागार के कैदी को पुलिस ने विंध्यवासिनी देवी परिसर में घूमते समय शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बनारस पुलिस को सूचना दी गई। कैंट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैदी को साथ लेकर चली …
अमृत विचार, बांदा। तकरीबन चार माह पूर्व मानसिक अस्पताल बनारस से फरार हुए मंडल कारागार के कैदी को पुलिस ने विंध्यवासिनी देवी परिसर में घूमते समय शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बनारस पुलिस को सूचना दी गई। कैंट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैदी को साथ लेकर चली गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी हरीशंकर पुत्र दिलीप मंडल कारागार में निरुद्ध था। बीमार होने पर उसे बनारस के मानसिक अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां से वह 9 जून 2022 को फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शनिवार देर रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हरीशंकर विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर में घूमता देखा गया है। प्रभारी निरीक्षक ओमशंकर शुक्ला टीम के साथ उसकी तलाश में जुट गए। शनिवार की देर रात हरीशंकर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बनारस पुलिस को सूचना देने के बाद कैंट थाने की टीम पहुंची और साथ लेकर चली गई।
यह भी पढ़ें :- बहराइच : हवालत से बंदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
