हमीरपुर : प्रशासन ने वाहनों को रोक कर ड्राइवरों को दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जिले के विभिन्न स्थानों में परिवहन और यातायात विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्राली में सवारियां न ढोने को कहा। चालकों को चेतावनी दी कि सवारी गाड़ी में परमिट से अधिक यात्री न बैठाएं। गौरतलब है कि शनिवार देर रात …

हमीरपुर, अमृत विचार। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जिले के विभिन्न स्थानों में परिवहन और यातायात विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्राली में सवारियां न ढोने को कहा। चालकों को चेतावनी दी कि सवारी गाड़ी में परमिट से अधिक यात्री न बैठाएं।

गौरतलब है कि शनिवार देर रात कानपुर के साढ़ गोपालपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसको लेकर हमीरपुर के एआरटीओ अमिताभ राय संजीदा नजर आया, ट्रैक्टर ट्राली को रोककर सवारी न ढोए जाने की अपील की गई। वहीं यात्री गाड़ी में मानक से ज्यादा सवारी न बैठाने के निर्देश दिए। वहीं कई वाहन चालकों पर कार्रवाई भी अमल में लाई गई।

यह भी पढ़ें:- कानपुर हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 27 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर

संबंधित समाचार