ज्ञापन सौंपा : कर्मचारियों ने निकाली अधिकार प्राप्ति पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर रविवार को अधिकार प्राप्ति पदयात्रा निकाली। कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ जिलाध्यक्ष जानकीशरण प्रजापति और मो. अऩस अंसारी ने शासन पर न्याय विभाग के कर्मियों के साथ मनमानी करने का आरोप लगाया। इनका कहना …

अमृत विचार, चित्रकूट। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर रविवार को अधिकार प्राप्ति पदयात्रा निकाली। कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

संघ जिलाध्यक्ष जानकीशरण प्रजापति और मो. अऩस अंसारी ने शासन पर न्याय विभाग के कर्मियों के साथ मनमानी करने का आरोप लगाया। इनका कहना था कि अधीनस्थ न्यायालयों में मानक के हिसाब से अभी भी पदों का सृजन नहीं किया जा रहा। इसकी वजह से काम का काफी बोझ बढ़ा है।

उन्होने कहा कि शेट्टी आयोग की संस्तुतियों का लागू न करना, निरंतर त्रुटिपूर्ण शासनादेश जारी करना शासन के सौतेले व्यवहार का परिचायक है। प्रत्येक न्यायालय में टाइपिस्ट के अतिरिक्त पद का सृजन आज तक नहीं किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग और संविदा के पदों का सृजन आयोग की संस्तुति के प्रतिकूल है।

वर्दी भत्ते की पत्रावली भी लंबे समय से लंबित है। इन सब बातों से कर्मचारियों में भारी रोष है। बाद में कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी और न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :- अयोध्या: सड़क चौड़ीकरण के लिये हो रहे ध्वस्तीकरण के खिलाफ लोगों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार