मुरादाबाद : नशे में सो रहा था पति, जेठ ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र की मूल निवासी एक महिला ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक आठ वर्ष पहले उसका निकाह सिविल लाइंस थाना …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र की मूल निवासी एक महिला ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक आठ वर्ष पहले उसका निकाह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुआ। नशेड़ी पति आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था।

चार जुलाई की रात वह नशे में धुत होकर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे उसका जेठ कमरे में घुसा। आरोपी ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कमरे से निकलने से पहले आरोपी ने धमकी दी। कहा कि मुंह खोला तो खैर नहीं होगी। पीड़िता ने घटना की जानकारी सास को दी।

तब सास, पति, ननद देवर एकराय होकर पीड़िता से मारपीट करने लगे। दवा कराने के बहाने पीड़िता ससुराल से मायके चली गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। गुहार अनसुनी होने के बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी जेठ व ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- हमीरपुर : गांधी जयंती पर प्रधानाध्यापिका व परिचारिका के बीच चले लात घूसे

संबंधित समाचार