बरेली: मुकदमा वापस नहीं लेने पर युवती को जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय की लड़की का अपहरण करके ले जाने वाले दबंगों ने 300 बेड अस्पताल के गेट पर युवती की बहन को धमकाया। इसके साथ ही मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- बरेली: बस धमाके की सुस्त ‘जांच’ रफ्तार, एक सप्ताह …

बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय की लड़की का अपहरण करके ले जाने वाले दबंगों ने 300 बेड अस्पताल के गेट पर युवती की बहन को धमकाया। इसके साथ ही मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बस धमाके की सुस्त ‘जांच’ रफ्तार, एक सप्ताह और इंतजार

भोजीपुरा की रहने वाली युवती ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया था। धर्मांतरण कराने के बाद जबरदस्ती उससे निकाह करना चाहता था। पुलिस ने उनकी बहन को बरामद कर 300 बेड में उसे रखा है।

आरोप है कि जब बड़ी बहन शनिवार को उससे मिलने गई तो वहां पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह 300 बेड अस्पताल में भागकर युवती ने जान बचाई। पीड़िता ने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खुद की सुरक्षा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में व्यवस्था हुई बेहाल, डेंगू-मलेरिया की नहीं रहीं जांच

संबंधित समाचार