बरेली: हत्या के मामले में आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर के सामने टायर जलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। बचाने के लिए आए भाई और भतीजों के साथ मारपीट की गई थी। अधेड़ को अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात आठ …

बरेली, अमृत विचार। घर के सामने टायर जलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। बचाने के लिए आए भाई और भतीजों के साथ मारपीट की गई थी। अधेड़ को अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात आठ लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।

मंगलवार की रात सीबीगंज थाना क्षेत्र के नदोसी गांव में दो दिन पूर्व गुरु पूर्णिमा के दिन गांव में पगधार लग रही थी। इसी दौरान गांव के ही नीरज पुत्र रामबाबू ने रोशनी करने के लिए एक टायर जला दिया। इसका ओमकार ने विरोध किया। इसको लेकर कहासुनी हो गई। इसी विवाद को लेकर ओमकार ने नीरज की पिटाई कर दी।

उसके बाद ओमकार पक्ष ने गांव में ही एक परचून की दुकान के पास चौराहे पर नीरज के साथ मारपीट की थी। नीरज की पिटाई की खबर सुनकर उसके पिता, भाई धीरज व परिवार के लोग पहुंच गए थे। उन्होंने इस बारे में आरोपित पक्ष से शिकायत की तो आरोपित पक्ष ने उसके पिता रामबाबू (50 वर्ष) पुत्र नत्थू लाल की डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में मृतक रामबाबू के बेटे धीरज, नीरज, बेटी रूबी के अलावा मुनीश और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने देर रात इस मामले में जमुना प्रसाद, ओमकार, सूरज, गोपाल, गोविंद, रविन्द्र, डोरीलाल, गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीबीगंज इस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार