फतेहपुर : लंका दहन मंचन के दौरान हनुमान बने कलाकार की हार्ट अटैक से मौत
अमृत विचार, फतेहपुर। रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे एक शख्स की लंका दहन मंचन के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। कलाकार की आकस्मिक मौत का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी ट्रेंड हो रहा है। रामलीला मंडली के सदस्य कलाकार को स्थानीय अस्पताल लेकर …
अमृत विचार, फतेहपुर। रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे एक शख्स की लंका दहन मंचन के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। कलाकार की आकस्मिक मौत का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी ट्रेंड हो रहा है। रामलीला मंडली के सदस्य कलाकार को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलाकार की मौत से उसके घर में मातम छा गया है।
बता दें कि धाता थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था। रविवार को रामलीला में लंका दहन का लाइव मंचन हो रहा था। इसी बीच हनुमान का किरदार निभा रहे सुमेर मंचन करते वक्त नीचे गिर पड़े और दर्द से छपटपाने लगे।
वीडियो: रामलीला मंचन के दौरान हनुमान बने कलाकार की हार्ट अटैक से मौत #ramlila #fatehpur #navratri2022 #actor #amritvichar #AmritVicharNews pic.twitter.com/zXhXxWNf8J
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 2, 2022
रामलीला मंडली के सदस्य सुमेर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, सुमेर की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। इस आयोजन की वीडियोग्राफी होने के कारण मौत का लाइव सीन कैमरे में कैद हो गया। जोकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगी। सुमेर कई सालों से रामलीला में हनुमान का अभिनय करते थे।
यह भी पढ़ें:- चित्रकूट: रामलीला में सिपाहियों के साथ अराजक तत्वों ने की मारपीट
