लखनऊ: परिवार सहित हॉस्पिटल से निकले अखिलेश, मुलायम सिंह के लिए 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ मेदांता अस्पताल से निकाल गए हैं। अब से कुछ देर पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने को कहा है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है इसलिए आने वाले 24 घंटे …

लखनऊ, अमृत विचार। अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ मेदांता अस्पताल से निकाल गए हैं। अब से कुछ देर पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने को कहा है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है इसलिए आने वाले 24 घंटे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव की तबियत आज सुबह से काफी ख़राब हो गयी। जिसके बाद लखनऊ सहित प्रदेश से सपा और अन्य दलों के नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मुलायम सिंह की हालत जान्ने की कोशिश की।

प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर नेताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीँ मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। उनकी डायलिसिस चल रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल मुलायम सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है और आने वाले समय में सेहत में सुधार होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: मुलायम सिंह यादव की हालत चिंताजनक, सांस लेने में दिक्कत

संबंधित समाचार