बरेली जंक्शन रेलवे अस्पताल में सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी दवा, होगा हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम से लैस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/ अमृत विचार, मोनिस खान। रेलवे द्वारा अपने अस्पतालों को ऑनलाइन किया जा रहा है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के तहत आने वाले बरेली जंक्शन स्थित रेलवे अस्पताल भी जल्द ही पूरी तरह आनलाइन होने वाला है। एचएमआईएस ( हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) के जरिए ओपीडी में पंजीकरण तो ऑनलाइन होने लगा है। मगर जल्द …

बरेली/ अमृत विचार, मोनिस खान। रेलवे द्वारा अपने अस्पतालों को ऑनलाइन किया जा रहा है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के तहत आने वाले बरेली जंक्शन स्थित रेलवे अस्पताल भी जल्द ही पूरी तरह आनलाइन होने वाला है। एचएमआईएस ( हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) के जरिए ओपीडी में पंजीकरण तो ऑनलाइन होने लगा है। मगर जल्द ही रेलवे अस्पताल की फार्मेसी को भी आनलाइन कर दिया जाएगा। मंडलीय अधिकारी नवंबर में जीएम निरीक्षण से पहले इस काम को पूरा करने की कवायद में लगे हुए हैं।

रेल अधिकारियों की माने तो मुरादाबाद मंडलीय चिकित्सालय में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब मंडल की सभी हेल्थ यूनिटों पर इसकी शुरूआत की जाएगी। जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि रेल कर्मचारियों का एक उम्मीद कार्ड बनाया जाता है। जिसे दिखाकर कंप्यूटर में पंजीकरण करते हैं। पंजीकरण होने के बाद डाक्टर आनलाइन ही अपने कंप्यूटर पर मरीज की सारी डिटेल देख लेगा। इसके बाद जो भी दिक्कत होगी वह डाक्टर के पास बता देगा। यह सारी जानकारी आनलाइन सिस्टम में फीड कर दी जाएगी।

मरीज द्वारा अगर बाहर जांच कराई गई है तो उसको भी सिस्टम में फीड कर दिया जाएगा। फिलहाल एचएमआईएस पर बरेली हेल्थ यूनिट में फार्मेसी आनलाइन नहीं है। फार्मेसी को ऑनलाइन करने का काम तेजी से किया जा रहा है। फार्मेसी आनलाइन होने से डाक्टर द्वारा लिखी गई दवा स्वत: फार्मासिस्ट को ऑनलाइन दिखाई देगी। सीआर नंबर देखकर फार्मासिस्ट मरीज की पूरी जानकारी हासिल कर सकेगा।

आनलाइन दिखेगा दवा का स्टाक

खास बात यह है फार्मेसी ऑनलाइन हो जाने के बाद दवा के पूरे स्टाक का लेखा जोखा व्यवस्थित रहेगा। दवा लिखते समय उक्त दवा का स्टाक भी डाक्टर ऑनलाइन देख सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर अस्पताल में 1000 पैरासिटामॉल की गोलियां स्टाक में है तो यह डाक्टर आनलाइन देख सकेगा। डाक्टर किसी मरीज को 10 गोलियां लिखता है तो फार्मासिस्ट द्वारा मरीज यह 10 गोलियां देने के बाद तुरंत स्टॉक 990 दिखाएगा।

सिक व फिट प्रमाण पत्र भी बनेंगे आनलाइन

अस्पताल में कर्मचारियों के सिक व फिट का सर्टिफिकेट भी आनलाइन बन पाएंगे। पूरे सिस्टम को आनलाइन करने के लिए तीन कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। जिसमें एक डाक्टर के पास, एक रजिस्ट्रेशन पर और एक फार्मासिस्ट के पास होगा। बरेली जंक्शन रेलवे अस्पताल में औसतन 50 से 60 मरीज हर रोज ओपीडी में आते हैं।

पूरे देश में रेलवे के अस्पतालों को ऑनलाइन किया जा रहा है। मुरादाबाद में हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम चालू हो चुका है। इसके बाद मंडल की सभी हेल्थ यूनिटों पर एक साथ शुरू किया जाएगा। बरेली में भी थोड़ा काम बचा हुआ है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएग। -अजय ननंदन, डीआरएम, मुरादाबाद रेल मंडल

संबंधित समाचार