बरेली: रामलीला मंच पर बार बालाओं का फिल्मी गानों पर अश्लील डांस, Video Viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में रामलीला मंच पर बार बालाओं के अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की शिकायत ट्विटर के माध्यम से भी की पुलिस से की गई है। इस संदर्भ में एसएचओ राम अवतार ने बताया कि वह खुद मजबूर हैं और परेशान हैं। उनके सामने …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में रामलीला मंच पर बार बालाओं के अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की शिकायत ट्विटर के माध्यम से भी की पुलिस से की गई है।

इस संदर्भ में एसएचओ राम अवतार ने बताया कि वह खुद मजबूर हैं और परेशान हैं। उनके सामने तो कुछ नहीं होता है और जाने के बाद अश्लील डांस शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पास इतना बड़ा क्षेत्र है, इसलिए वह पूरा समय नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से यह सब होता है।

बता दें कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र नवरात्रि के दिनों में रामलीला होती है। आरोप है कि रात को रामलीला समाप्त होने के बाद मंच पर बार बालाओं का अश्लील नृत्य कराया जाता है। रात भर यहां फिल्मी गानों पर नृत्य का आयोजन होता है। कई लोगों की आपत्ति के बाद भी नृत्य जारी रहा। वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर बार बालाएं अश्लील डांस कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी है।

ये भी पढ़ें : UP: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान लगी आग, 3 की मौत, 52 झुलसे, CM ने जताया शोक

संबंधित समाचार