रायबरेली: स्मृति ईरानी ने मिढुरिन माता मंदिर में भेजी हवन सामग्री
रायबरेली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति इरानी के द्वारा नवरात्रि पर भेजी गई हवन सामग्री सोमवार को उत्थान सेवा संस्थान के द्वारा माता मिढुरिन मंदिर में दी गई। स्मृति इरानी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र की पांच विधान सभा क्षेत्रों में स्थापित देवी मंदिरों में नवरात्र में हवन-पूजन के लिए सामग्री …
रायबरेली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति इरानी के द्वारा नवरात्रि पर भेजी गई हवन सामग्री सोमवार को उत्थान सेवा संस्थान के द्वारा माता मिढुरिन मंदिर में दी गई। स्मृति इरानी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र की पांच विधान सभा क्षेत्रों में स्थापित देवी मंदिरों में नवरात्र में हवन-पूजन के लिए सामग्री भेजी है।
सलोन विधान सभा के परशदेपुर कस्बे के माता मिढुरिन मंदिर में उत्थान सेवा संस्थान के सुधांशु शर्मा, सुनील तिवारी, सोनू, धर्मेंद्र ने स्मृति इरानी की तरफ से भेजी गई गई सामग्री सेवा संस्थान के प्रबंधक गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव को सौंपी। नगर अध्यक्ष विनोद कौशल, पूर्व चेयरमैन सीपी श्रीवास्तव, श्रीकांत त्रिवेदी, पुजारी भोलानाथ तिवारी, अंशुल मौर्य आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सपनों के सौदागर केजरीवाल गुजरात चुनाव से पहले झूठ बोल रहे हैं: स्मृति ईरानी
