मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस दिलाने वाली डॉ. अलका राय पर लगा गैंगस्टर एक्ट, अस्पताल कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी को अपने अस्पताल के लेटर पैड पर एंबुलेंस देने वाली मऊ जिले की महिला डॉक्टर अलका राय के खिलाफ गैंगस्टर के तहत अस्पताल को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई बाराबंकी व मऊ पुलिस ने मिलकर की है। गौरतलब …

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी को अपने अस्पताल के लेटर पैड पर एंबुलेंस देने वाली मऊ जिले की महिला डॉक्टर अलका राय के खिलाफ गैंगस्टर के तहत अस्पताल को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई बाराबंकी व मऊ पुलिस ने मिलकर की है।

गौरतलब है कि पंजाब में मुख्तार अंसारी को लेने गई यूपी के बाराबंकी जिले के नंबर की एक एंबुलेंस उस समय सुर्खियों में आ गई जब पता चला कि उनको रोपड़ जेल से लाने और ले जाने के लिए एक यूपी नंबर की एंबुलेंस सक्रिय है।

यह भी पढ़ें:-मऊ: माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य उमेश सिंह के कुर्क घर में लगी आग, देखें Video

संबंधित समाचार