अयोध्या: सीताहरण से पहले ही रावण को पड़ा हृदयाघात, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रुदौली तहसील के ऐहार गांव में रविवार रात रामलीला के दौरान सीताहरण प्रसंग के मंचन के पहले रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की ह्रदयाघात से मौत हो गई। इसे लेकर पूरे गांव में शोक छा गया है। सोमवार को शोकाकुल माहौल में रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार का अंतिम संस्कार …

अमृत विचार, अयोध्या। रुदौली तहसील के ऐहार गांव में रविवार रात रामलीला के दौरान सीताहरण प्रसंग के मंचन के पहले रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की ह्रदयाघात से मौत हो गई। इसे लेकर पूरे गांव में शोक छा गया है। सोमवार को शोकाकुल माहौल में रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार का अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जाता है कि रामलीला में रविवार रात को रावण-मारीच संवाद का मंचन हो रहा था। रावण मारीच को माया मृग बनकर पंचवटी में जाकर राम-लखन को बहकाने तथा राम-लखन के पंचवटी से हटने के बाद स्वयं भिक्षुक का रूप धारण कर सीताहरण की योजना बता रहे थे। तभी अचानक रावण मंच पर गिर गये। आनन – फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐहार में 46 वर्षों से चल रही रामलीला में यहां के निवासी पतिराम पिछले 10 वर्षों से रावण का अभिनय कर रहे थे।

उनके निधन की खबर तो गांव पहुंची परिवार और गांव में कोहराम मच गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अधेड़ आयु के पतिराम रावत पिछले 10 वर्षों से लगातार श्री रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे थे। वह किराने की दुकान करते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को मृतक पतिराम का अंतिम संस्कार कराया गया। पूरे गांव ने अपने चहेते कलाकार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: सामुदायिक शौचालय में जड़ दिया ताला, ग्रामीण परेशान

संबंधित समाचार