गोद में अपने छोटे भाई को देखकर रोने लगा बच्चा, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Videos: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिसे देख हम हंस पड़ते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी वीडियो देखने को मिलते जिसे देखने के बाद हम भावुक हो जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल …

Viral Videos: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिसे देख हम हंस पड़ते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी वीडियो देखने को मिलते जिसे देखने के बाद हम भावुक हो जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- साइकिल रिपेयरिंग करने वाले की बेटी ने अपने पिता का नाम किया रोशन, नासा में देश के लिए करेगी रिसर्च

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बच्चा अपने छोटे भाई को गोद में लेकर उसे निहारता रहता है। इसी बीच बड़े भाई की आंखों में आंसू निकल आते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बेहद भावुक हो रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। कहा जाता है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। ऐसे में यह वीडियो लोगों को बहुत ही अच्छा लग रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपलोड किया गया है। इस, वीडियो को Aqualady6666 नाम के यूज़र ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर कैप्शन में लिखा है- यह बेहद ख़ूबसूत वीडियो है, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा है।

एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये वाकई में बहुत ही प्यारा वीडियो है। वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे ख़ूबसूरत वीडियो मैंने नहीं देखा। वीडियो देखने के बाद हमें रोना आ गया।

ये भी पढ़ें- Sanskrit Cricket Commentary: ना हिंदी..ना अंग्रेजी.. अब शुद्ध संस्कृत में सुनिए कंदुक क्रीडा कमेंट्री, देखिए Video