अमरोहा : गलत दवा के प्रयोग से सूखा 30 बीघा आम का बाग, किसान ने दी आत्मदाह की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गलत दवाई के प्रयोग से 30 बीघा आम का बाग सूखने का मामला सामने आया है। इससे परेशान बाघ मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस व विभागीय अधिकारियों से की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने वीडियो वायरल कर परिवार के साथ आत्मदाह की धमकी दी …

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गलत दवाई के प्रयोग से 30 बीघा आम का बाग सूखने का मामला सामने आया है। इससे परेशान बाघ मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस व विभागीय अधिकारियों से की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने वीडियो वायरल कर परिवार के साथ आत्मदाह की धमकी दी है।

गांव दीपपुर निवासी शिव कुमार सिंह ने बताया कि बाग में दवाई का छिड़काव करने के लिए पांच सितंबर को हसनपुर में अमरोहा अड्डे पर स्थित एक दुकान से दवाई खरीद कर ले गया था। 30 बीघा आम के बाग में दवाई का छिड़काव किया। पीड़ित का आरोप है कि गलत दवाई के प्रयोग से पूरा आम का बाग सूख गया है। जब दुकानदार से इसके बारे में शिकायत की गई, तो वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। पीड़ित ने पुलिस तथा विभागीय अधिकारियों को तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उधर,पीड़ित के भाई अर्जुन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें उसने कहा है कि हमारा 30 बीघे का बाग है, जिसमें हम पांच भाई और हमारी मां, बाग में स्प्रे करने के लिए दुकानदार से दवाई लेकर आए थे। दवाई का प्रयोग करने से आम का बाग पूरी तरह से सूख चुका है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होगा। इन सबका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन, अधिकारी और दवाई विक्रेता होंगे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत

संबंधित समाचार