भाजपा नेता हत्या: आईजी ने माना सुरक्षा में हुई चूक, 10 पुलिसकर्मी हिरासत में
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने स्वीकार किया है कि सुरक्षा व्यस्था में चूक की वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वसीम बारी, उनके पिता वसीम अहमद तथा उनके भाई उमर बशीर की हत्या हुई। कुमार ने स्वीकार किया कि सुरक्षा -व्यस्था में चूक हुई और बताया कि भाजपा …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने स्वीकार किया है कि सुरक्षा व्यस्था में चूक की वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वसीम बारी, उनके पिता वसीम अहमद तथा उनके भाई उमर बशीर की हत्या हुई।
कुमार ने स्वीकार किया कि सुरक्षा -व्यस्था में चूक हुई और बताया कि भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 38 वर्षीय भाजपा नेता वसीम, उनके पिता तथा उनके भाई की आतंकवादियों ने बुधवार की रात नजदीक से गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इस वारदात के समय ये लोग अपने घर से सटे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस वारदात के समय इन लोगों के पास एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था,जिसके कारण आतंकवादी वारदात को अंजाम देकर भाग निकलने में कामयाब हो गये। वसीम बारी एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के हकदार थे लेकिन उनकी जान को गंभीर खतरा होने के कारण उनकी सुरक्षा में दो पीएसओ लगाये गये थे। इसके अलावा पुलिस की कार्यकारी शाखा के आठ कर्मी भी उनकी सुरक्षा के लिए थे।
