तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गृह मंत्री कल सुबह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों …

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गृह मंत्री कल सुबह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के जवान माता के भवन के रास्ते पर तैनात किए गए हैं। कटरा शहर व आसपास के इलाकों में स्पेशल नाके लगाए गए हैं। एसएसपी ऑपरेशन मोहम्मद असलम खुद यात्रियों से मिलकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दे रहे हैं।

गृह मंत्री कल यानि मंगलवार को राजौरी में एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे। एलओसी से लेकर शहर तक आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है। रैली स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।

ये भी पढ़ें- JEE Paper Leak Case: भारत छोड़कर भागने की फिराक में था रूसी नागरिक, एयरपोर्ट से CBI ने पकड़ा

संबंधित समाचार