विस्फोट : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत, 14 घायल, सिलेंडर ब्लास्ट से उठी मकान की छत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थानाक्षेत्र में उस वक्त दशहत के साथ अफरा-तफरी मच गई। देर शाम पटाखा बनाने वाली महिला के घर तेज आवाज में ब्लास्ट हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत उड़ गई। इसके अलावा पड़ोसियों के छत की दीवारें भी चटक गई। इस ब्लास्ट में जाकिरा …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थानाक्षेत्र में उस वक्त दशहत के साथ अफरा-तफरी मच गई। देर शाम पटाखा बनाने वाली महिला के घर तेज आवाज में ब्लास्ट हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत उड़ गई। इसके अलावा पड़ोसियों के छत की दीवारें भी चटक गई। इस ब्लास्ट में जाकिरा के बेटे की मौत हो गई।

जबकि पांच रिश्तेदारों समेत 14 लोग झुलस गए। आनन-फानन 4 लोगों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया। वही अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पुलिस का मनाना है कि खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से यह दुर्घटना घटित हुई है।  वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज के लिए समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए है। इसके अलावा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

इस सम्बन्ध में बीकेटी सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि बरगदी क्षेत्र में जाकिरा के घर में हुए विस्फोट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में हुई थी। इस विस्फोट में जाकिरा  समेत उनका बेटा जुबैर रिश्तेदार सैफ, जुबैर, शबनम और सलमान व उसका  आठ साल का बेटा समर और तीन पड़ोसी घायल हो गए। पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जुबैर का मृत घोषित कर दिया।

बताया कि प्रथम दृष्टिया से घर में रखे सिलेंडर से ब्लास्ट होने की बात सामने आई है, वहीं घर में पटाखा बनाने का भी बारूद रख गया था। आशंका जताई गई कि बारूद से भी विस्फोट हुआ है। हालांकि फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से तथ्यों का एकत्र किया है। उधर सीएम योगी ने सिलेंडर फटने से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें:- शाहजहांपुर: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में झुलसे दो और युवकों की मौत

संबंधित समाचार