सरयू में डूबने से बचाया गया सुल्तानपुर का युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत यात्रा घाट पर मंगलवार को परिवार के साथ सरयू में स्नान करते समय डूब रहे सुल्तानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को बचा लिया गया। जल पुलिस के प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि सुल्तानपुर के थाना कूरेभार के ग्राम दिखोरा रामापुर के रहने वाले 32 वर्षीय अमित …

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत यात्रा घाट पर मंगलवार को परिवार के साथ सरयू में स्नान करते समय डूब रहे सुल्तानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को बचा लिया गया।

जल पुलिस के प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि सुल्तानपुर के थाना कूरेभार के ग्राम दिखोरा रामापुर के रहने वाले 32 वर्षीय अमित पांडेय पुत्र रामसुख पांडेय यात्रा घाट पर अपने परिवार के साथ स्नान कर रहे थे।

उसी समय अचानक गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर जल पुलिस के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर मेहनत के बाद उन्हें बचा लिया। बचाने वाले जवानों में आरक्षी नित्यानंद व आरक्षी सचिन पाल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें… पर्व-त्योहारों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सद्भावना को दें सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

संबंधित समाचार