आगरा: दुर्गा देवी मंदिर में मूर्ति खंडित होने से बवाल, स्थिति संभालने में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले में आज मंगलवार को नवमी के दिन बड़ी घटना हो गयी। यहां जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा के धनौली क्षेत्र में 30 साल पुराने दुर्गा देवी मंदिर में शरारती तत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी। जिससे इलाके में तनाव फ़ैल गया। मंगलवार सुबह पूजा करने लोग मंदिर में पहुंचे तो श्रद्धालुओं …

आगरा, अमृत विचार। जिले में आज मंगलवार को नवमी के दिन बड़ी घटना हो गयी। यहां जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा के धनौली क्षेत्र में 30 साल पुराने दुर्गा देवी मंदिर में शरारती तत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी। जिससे इलाके में तनाव फ़ैल गया।

मंगलवार सुबह पूजा करने लोग मंदिर में पहुंचे तो श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। देवी मां की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास करती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर पर आज भंडारा होना था, लेकिन मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। अब समझ में नहीं आ रहा कैसे कार्यक्रम होंगे।

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर थोड़ी देर में ही मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-शारदीय नवरात्रि: महानवमी के पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

संबंधित समाचार