रेनू जिलाध्यक्ष और सविता महानगर अध्यक्ष बनी

रेनू जिलाध्यक्ष और सविता महानगर अध्यक्ष बनी

अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेशनल कोआर्डिनेटर व इंचार्ज सेंट्रल जोन यूपी की प्रभारी विद्या नेगी द्वारा रेनू राय को जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष और सविता यादव को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की …

अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेशनल कोआर्डिनेटर व इंचार्ज सेंट्रल जोन यूपी की प्रभारी विद्या
नेगी द्वारा रेनू राय को जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष और सविता यादव को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की संस्तुति पर हुआ है। खत्री ने कहा है कि श्रीमती राय व श्रीमती यादव को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू और पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें… अयोध्या से श्रीराम दिग्विजय की निकलेगी रथयात्रा, पूजन अर्चन के बाद यात्रा होगी शुरु