विकास दुबे को आज उज्जैन कोर्ट में किया जाएगा पेश, यूपी पुलिस उज्जैन रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड में लेने के लिये पुलिस मध्य प्रदेश के उज्जैन के लिये रवाना हो चुकी है। विकास दुबे को 4:30 बजे उज्जैन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे चार्टर्ड प्लेन से लाया जाएगा। पांच लाख रूपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर …

लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड में लेने के लिये पुलिस मध्य प्रदेश के उज्जैन के लिये रवाना हो चुकी है। विकास दुबे को 4:30 बजे उज्जैन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे चार्टर्ड प्लेन से लाया जाएगा। पांच लाख रूपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को मध्यप्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कहा कि उज्जैन में गिरफ्तार विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जायेगा। उस पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास को महाकाल थाने की पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया है। वहां की पुलिस ही बता सकेगी कि उसे किन परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जायेगा और कानून के दायरे में रहकर जरूरी कार्रवाई की जायेगी।

प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस की सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर के अन्य साथियों को भी पुलिस जल्द ढूढ निकालेगी। इसमें कितना समय लगेगा, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन विकास और उसके एक एक साथी पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। यूपी पुलिस के हाथ सफलता का श्रेय नहीं मिलने के सवाल पर प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे देश की पुलिस एक है। हम मध्यप्रदेश पुलिस से अलग नहीं है। इसको सफलता या असफलता से नहीं देखना चाहिये।

गौरतलब है कि पुलिस ने आज ही हिस्ट्रीशीटर के दो साथियों को कानपुर के पनकी और इटावा के काेतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। विकास की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार करने की कोशिश और तेज कर दी है।

संबंधित समाचार