बांदा में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बच्ची की मौत, 21 लोग घायल
बांदा, अमृत विचार। कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली हादसे से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि बांदा से बड़े हादसे कि खबर सामने आ गयी है। बांदा में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने की घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में करीब 2 दर्जन यात्री सवार थे। इस हादसे में 21 लोग गंभीर …
बांदा, अमृत विचार। कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली हादसे से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि बांदा से बड़े हादसे कि खबर सामने आ गयी है। बांदा में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने की घटना सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में करीब 2 दर्जन यात्री सवार थे। इस हादसे में 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक वर्ष की बच्ची की मौके पर मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस हादसे के बाद 9 लोगों की हालात गंभीर होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलज रेफर किया गया है। सूत्रों मुताबिक, ट्रैक्टर सवार मध्यप्रदेश के गोयरा गांव से नरैनी के मुकेरा गांव में मांगलिक कार्यक्रम शामिल होने आए थे। ये घटना नरैनी थाना क्षेत्र के पनगरा गांव के नजदीक होना बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: शौच को गया किसान आया ट्रेन की चपेट में, मौत
