विंबलडन चैंपियन इलेना रिबाकोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद ली शानदार वापसी, मेडिसिन किस को हराकर हासिल की संघर्षपूर्ण जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य)। विंबलडन चैंपियन इलेना रिबाकोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मेडिसन कीज को हराकर ऐजल ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। रिबाकोवा इस साल फ्रेंच ओपन और सिनसिनाटी में कीज से हार गई थी, लेकिन यहां वह 5-7, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज करने में सफल …

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य)। विंबलडन चैंपियन इलेना रिबाकोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मेडिसन कीज को हराकर ऐजल ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। रिबाकोवा इस साल फ्रेंच ओपन और सिनसिनाटी में कीज से हार गई थी, लेकिन यहां वह 5-7, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

चेक गणराज्य के पूर्वी शहर ओस्ट्रावा में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अन्य मैचों में ऑस्ट्रेलिया की अजला टॉमलजानोविच ने चीन की झांग शुआई को 6-3, 6-3 से और स्थानीय खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा ने अमेरिका की बर्नांडा पेरा को 6-3, 2-6, 6-4 से हराया। एक अन्य मैच में रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने बेलारूस की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका को 6-4, 4-6, 6-2 से पराजित किया।

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी दौरे पर पाकिस्तान जनरल प्रमुख जावेद बाजवा, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से करेंगे मुलाकात

संबंधित समाचार