मुरादाबाद : ढेला नदी किनारे बोरे में मिला महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में चांदपुर गांव की सीमा से लगे ढेला नदी में मंगलवार को बोरे में एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। भगतपुर थाना प्रभारी विप्लव शर्मा के मुताबिक, मंगलवार सुबह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में चांदपुर गांव की सीमा से लगे ढेला नदी में मंगलवार को बोरे में एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

भगतपुर थाना प्रभारी विप्लव शर्मा के मुताबिक, मंगलवार सुबह दस बजे चांदपुर ग्राम प्रधान अंकित ने 112 पर कॉल की। बताया कि गांव की सीमा पर ढेला नदी के किनारे बोरे में एक महिला का शव पड़ा है। मृतका के शरीर पर शूट सलवार है। शव नौ से दस दिन पुराना है। पीआरवी की सूचना पर वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

बोरे व शव की दशा देख पुलिस ने अनुमान लगाया कि नदी के प्रवाह में शव भगतपुर थाना क्षेत्र की सीमा तक बह कर आया है। पंचनामा भरने के पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने की कोशिश की। मृतका की पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया। मृतका की पहचान कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : चिटफंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा

संबंधित समाचार