जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, तलाश अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के द्रास इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया था। …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के द्रास इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों ने जब सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, तब तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और किसी भी ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से की बात, कहा- संकट का सैन्य समाधान नहीं हो सकता

संबंधित समाचार